अक्षर ने कैच से लिखी इंडिया के फाइनल में पहुंचने की कहानी, पटेल ने कमाल कर ब्रूक को किया बाहर

अक्षर ने कैच से लिखी इंडिया के फाइनल में पहुंचने की कहानी, पटेल ने कमाल कर ब्रूक को किया बाहर

मुंबई। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की गेंदबाजी और फील्डिंग का शानदार नजारा देखने को मिल रहा है । अक्षर पटेल के बेहतरीन कैच ने मैच में नया मोड़ ला दिया और इंग्लैंड को दूसरा बड़ा झटका लगा।
गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज कप्तान हैरी ब्रूक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच थमा बैठे। मौके पर मौजूद अक्षर पटेल ने शानदार फुर्ती दिखाते हुए उल्टा दौड़कर कैच लपक लिया और ब्रूक को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। शुरुआती ओवरों में ही दो विकेट गिरने से भारतीय टीम का पलड़ा मजबूत नजर आ रहा है।
5 ओवर का स्कोर: इंग्लैंड ने 5 ओवर में 2 विकेट खोकर 45 रन बनाए हैं, जबकि भारतीय गेंदबाज लगातार दबाव बनाए हुए हैं। अब मुकाबले में आगे इंग्लैंड के मध्यक्रम पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।