Big Breaking : बेथल-जैक्स की साझेदारी से वानखेड़े में था सन्नाटा,अक्षर ने पलटा खेल, मैच पकड़ा शिवम के साथ
इंग्लैंड 14 ओवर में 174 रन जीत के लिए चाहिए 6 ओवर में रन 85 रन
मुंबई। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में शुरुआती झटकों के बाद इंग्लैंड की पारी को जैकब बेथल और विल जैक्स की साझेदारी ने संभाल लिया था। दोनों बल्लेबाजों ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का मिश्रण दिखाते हुए भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया लेकिन अर्शदीप की बोलिंग में अक्षर पटेल ने फिर शानदार कैच लपक कर मैच भारत के पाले में शिवम दुबे के हाथों पकड़ा दिया। विल जैक्स ने शानदार शॉट मारा था लेकिन उतना ही शानदार कैच लपक। कैच के साथ अक्षर बाउंड्री के बाहर जा रहे थे लेकिन तुरंत बॉल शिवम दुबे की तरफ उछाल दी। शिवम दुबे ने बॉल लपककर पूरे वानखेडे के साथ भारत को झूमने का मौका दिया।
बता दें कि विकेट जल्दी गिरने के बाद क्रीज पर आए बेथल और जैक्स ने समझदारी से खेलते हुए रन गति को बनाए रखा। दोनों के बीच बढ़ती साझेदारी के चलते वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद भारतीय प्रशंसकों के बीच कुछ समय के लिए सन्नाटा भी देखने को मिला।
दोनों बल्लेबाज लगातार स्ट्राइक रोटेट करते हुए मौके मिलने पर बड़े शॉट भी लगा रहे हैं, जिससे इंग्लैंड की पारी फिर से पटरी पर आती नजर आ रही है। अब भारतीय गेंदबाजों के सामने इस साझेदारी को जल्द तोड़ने की चुनौती थी, ताकि मैच में दबाव फिर से बनाया जा सके।

admin 









