अल्का चंद्राकार सीसी रोड, आदिवासी सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुईं

अल्का चंद्राकार सीसी रोड, आदिवासी सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुईं

बागबाहरा से अतुल गंडेचा की रिपोर्ट

बागबाहरा। अल्का चंद्राकार नवाखाई के पावन पर्व पर खल्लारी विधानसभा अंतर्गत ग्राम द्वारतरा कला में प्रभारी मंत्री मद से निर्मित माता देवालय पहुंच मार्ग सीसी रोड एवं माडा पॉकेट योजना से निर्मित आदिवासी सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई एवं सामाजिकजनों को संबोधित की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य माधव मांझी, सरपंचद्वय भूखन सिन्हा, बलराम सिन्हा,उप सरपंच नरेश ठाकुर,गोंड़ समाज राज अध्यक्ष देवसिंह ठाकुर, सर्कल अध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, पूर्व जनपद सदस्य मोहर सिंह ठाकुर, भूमि दानदाता चैतू राम ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, गेंदु राम ठाकुर, प्रेम सिंह ठाकुर ,रोहित ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, मुकेश ठाकुर, कृष्ण कुमार ठाकुर, जयसिंह ठाकुर, खेमराज ठाकुर,हरिलाल ठाकुर, वार्ड पंच बुधियारिन ठाकुर सहित समाज के गणमान्य नागरिकजन उपस्थित रहे ।