बाढ़ के पानी में बह गए थे अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष,सीएम विष्णुदेव साय की तत्परता से बची जान

बाढ़ के पानी में बह गए थे अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष,सीएम विष्णुदेव साय की तत्परता से बची जान

रायपुर। कांकेर जिले के अंतागढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष राधेलाल नाग अपने वाहन चालक सहित क्षेत्र के महला नाले में सहसा आई बाढ़ में बह गए थे। जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को घटना का पता चला उन्होंने तुरंत स्थानीय विधायक विक्रम उसेंडी से मौक़े पर संपर्क किया और उन्हें निर्देशित किया कि उन्होंने कलेक्टर और एसपी को तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिया है,जिसके बाद पुलिस एसडीआरएफ़ बीएसएफ़ की संयुक्त रिस्क्यू टीम ने तत्परता से श्री नाग को बहाव से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राधेश्याम नाग ने अपनी जान बचाने के लिए मुख्यमंत्री साय को रेस्क्यू टीम भेजने के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान मौके पर पहुंचे अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेण्डी से फोन पर राधेश्याम नाग का हालचाल जाना। इसके बाद राधेश्याम  नाग को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।