सदस्यता अभियान को लेकर नगरी मंडल के भाजपाई पहुंचे प्रदेश भाजपा कार्यालय

सदस्यता अभियान को लेकर नगरी मंडल के भाजपाई पहुंचे प्रदेश भाजपा कार्यालय

नगरी से राजू पटेल की रिपोर्ट 

नगरी। भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय रायपुर में सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में नगरी मंडल के पदाधिकारी सम्मिलित हुए।इस बैठक में प्रमुख रूप से सदस्यता अभियान के जिला संयोजक महेंद्र पंडित,भाजपा के जिला मंत्री मंगरलोड मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं कुकरेल मंडल प्रभारी विकल गुप्ता, जिला मंत्री एवं बेलरगांव मंडल प्रभारी प्रेमलता नागवंशी, बेलरगांव संयोजक मोहन पुजारी,कुकरेल मंडल संयोजक संजय शांडिल्य, बेलरगांव मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता साहू सम्मिलित हुए।