हिमाचल की पहली NCC कैडेट ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट पर लहराया देश का तिरंगा

हिमाचल की पहली NCC कैडेट ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट पर लहराया देश का तिरंगा

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के एक छोटे से गांव गत्ताधार की कृतिका शर्मा ने अपनी असाधारण उपलब्धि से न केवल अपने क्षेत्र, बल्कि पूरे प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। मात्र 19 वर्ष की उम्र में कृतिका ने माउंट एवरेस्ट की ऊंची चोटी पर भारतीय तिरंगा, एनसीसी और अपने कॉलेज का झंडा फहराकर इतिहास रच दिया। यह पर्वतारोहण उपलब्धि इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि कृतिका संभवतः भारत की सबसे युवा महिला एनसीसी कैडेट बन गई हैं जिन्होंने माउंट एवरेस्ट फतह किया है।