महाशिवरात्रि पर महिला पुलिस अधिकारी की सतर्कता बनी उदाहरण
रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल द्वारा विशेष ड्यूटी लगाई गई है। इसी क्रम में महिला पुलिस अधिकारी एएसआई मीना यादव थाना सिविल लाइन द्वारा अत्यंत मुस्तैदी, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जा रहा है।
उक्त अधिकारी द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है, श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन दिया जा रहा है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है

admin 









