नहीं मिल रहे टमाटर के लेवाल किसानों ने मंडी के बाहर फेंके

बलौदाबाजार जिले के भाटापारा क्षेत्र में इन दिनों किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि, सब्जी मंडी में टमाटर का भाव गिरकर करीब 10 रुपये प्रति कैरेट तक पहुंच गया है। लागत से भी कम दाम मिलने से परेशान  किसानों ने अपनी उपज को बेचने के बजाय मंडी के बाहर ही टमाटर फेंककर विरोध जताया।