रायपुर में पुलिस ने युवक को दबोचा,ओवरब्रिज के नीचे गांजा बेचने कर रहा था ग्राहक की तलाश
रायपुर। खमतराई ओवरब्रिज के नीचे ग्राहक तलाशते दबोचा, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
रायपुर। नॉर्थ जोन पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खमतराई क्षेत्र से एक युवक को 2 किलो 583 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 38 हजार 745 रुपए आंकी गई है। मामले में थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 14 फरवरी को खमतराई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खमतराई ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति काले रंग के बैग में गांजा रखकर बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है।
सूचना पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 2.583 किलो गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राकेश ग्रहकार (32) निवासी रावणभाठा थाना मंदिर हसौद, वर्तमान पता बीएसयूपी कॉलोनी कोटा थाना सरस्वती नगर, रायपुर बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

admin 









