मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया कौशल्या माता मंदिर परिसर चंदखुरी में कायस्थ मंगल भवन का लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कायस्थ समाज को संबोधित करते हुये कहा कि यह कदम स्वागत योग्य है कि कायस्थ समाज ने कायस्थ समाज के पैसों से भवन का निर्माण कर सभी के लिए इस सौगात के रूप में दिया है।
कायस्थ समाज के संरक्षक संजय श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुये बताया कि आज से 02 वर्ष पूर्व मंगल भवन की आधारशीला रखी गई थी। जो आज 30 मार्च को सर्वसमाज के लिए समर्पित किया गया है। इस भवन का उपयोग सर्व समाज एवं प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में माता कौशल्या मंदिर का दर्शन करने वालों लिये उपयोगी होगा।

विशेष अतिथि डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना ने भी संबोधित करते हुए भविष्य में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की जानकारी दी।
लोकार्पण कार्यक्रम में विशेष रूप से रामप्रकाश श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतीक बैस, राजेन्द्र श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सुभाष वर्मा, पी.के. खरे, संदीप वर्मा, रज्जन श्रीवास्तव, प्रदीप वर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, वैभव श्रीवास्तव, निकेत श्रीवास्तव, नितीन खरे, श्वेता श्रीवास्तव, डॉ. रितु श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, अनु श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, आनंद बक्शी, विट्टल श्रीवास्तव एवं सैकड़ो चित्रांशगण उपस्थित थे।

admin 





