RPF की बड़ी कार्रवाई : टिकट दलालों पर शिकंजा, 3 साल में 5.30 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त

RPF की बड़ी कार्रवाई : टिकट दलालों पर शिकंजा, 3 साल में 5.30 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसंपत्तियों की रक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों में बड़ी सफलता हासिल की है। अवैध टिकट दलाली, नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध वेंडरों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’: टिकट दलालों पर लगातार कार्रवाई
RPF ने “ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत अवैध टिकट दलालों पर शिकंजा कसा है।

2024 : 331 दलाल गिरफ्तार, 1.27 करोड़ रुपए के टिकट जब्त

2025: 277 दलाल गिरफ्तार, 62.10 लाख के टिकट बरामद


2026 (अब तक): 57 दलाल गिरफ्तार, करीब 12 लाख के टिकट जब्त 
इन सभी मामलों में रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत कार्रवाई की गई, जिसमें 3 साल तक की सजा का प्रावधान है।
ऑपरेशन ‘नारकोस’: नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम
ट्रेनों और रेलवे परिसरों में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए “ऑपरेशन नारकोस” चलाया जा रहा है।


2025: 63 केस, 78 आरोपी गिरफ्तार, 713.522 किलो ड्रग्स (1.70 करोड़ रुपए) जब्त

2026 (अब तक): 24 केस, 36 आरोपी गिरफ्तार, 341.745 किलो ड्रग्स (1.71 करोड़ रुपए) जब्त

पिछले तीन सालों में कुल 5.30 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ जब्त कर 283 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उड़ीसा की ओर से आने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
अवैध वेंडरों पर भी सख्ती स्टेशन और ट्रेनों में अवैध वेंडरों के खिलाफ भी लगातार
कार्रवाई जारी है।

2025: 13,709 वेंडर गिरफ्तार
2026 (अब तक): 2,941 वेंडर गिरफ्तार 
इन पर रेलवे एक्ट की धारा 144 के तहत कार्रवाई की गई है, जिसमें 1 साल तक की सजा का प्रावधान है।
जुर्माना:।2025 में 85 लाख रुपए, 2026 में अब तक 11 लाख रुपए वसूले गए।
???? RPF की अपील : यात्री किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को दें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।