शासन के कार्यों को समय पर पूर्ण करें : संजय श्रीवास्तव

शासन के कार्यों को समय पर पूर्ण करें : संजय श्रीवास्तव

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के मुख्यालय नवा रायपुर में निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने 30 जनवरी को मुख्यालय के कक्ष प्रमुख अधिकारियों की विभागीय विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अध्यक्ष श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विषयों का निराकरण शासन स्तर पर किया जाना आवश्यक हो, उन्हें उनके संज्ञान में लाया जाये।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि मुख्यालय स्तर से जिलों के संबंधित जवाबदेह अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक प्रशासनिक सख्ती की जाए, ताकि खाद्यान्न वितरण जैसी शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके तथा हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।

अध्यक्ष श्रीवास्तव ने अधिकारियों को खाद्यान्नों के सुरक्षित भंडारण, विभागीय चिकित्सा देयकों के समयबद्ध निराकरण, विभागीय जांच की प्रगति तथा मुख्यालय द्वारा सौंपे गये कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों का निष्पादन किया जाए तथा अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होने तथा लगन एवं निष्ठा से कार्य करने हेतु निर्देशित किया जाए ताकि समय पर कार्य पूर्ण हो सके।

बैठक के अंत में कार्यपालन संचालक (वित्त) राजेश सिसोदिया द्वारा अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा सभी उपस्थित अधिकारियों को धन्यवाद दिया गया।
बैठक में अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, कार्यपालन संचालक (वित्त) राजेश सिसोदिया कंपनी सचिव संदीप अग्रवाल, एजीएम संतोष खापर्डे, एजीएम महेंद्र साहू, डिप्टी एजीएम त्रिनाधा रेड्डी, डिप्टी एजीएम मनोज वर्मा, डिप्टी एजीएम ज्योति सोनी, डिप्टी एजीएम प्रज्ञा कदम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।