Breaking : सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक,बजट सत्र के लिए बनी रणनीति

Breaking : सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक,बजट सत्र के लिए बनी रणनीति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रविवार रात बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में हुई, जिसमें आगामी बजट सत्र को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सरकार की प्राथमिकताओं, विधानसभा में प्रस्तुत किए जाने वाले विधेयकों और विपक्ष के संभावित सवालों को लेकर रणनीति बनाई गई। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से बजट सत्र के दौरान सक्रिय और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।