कमिश्नरेट रायपुर : कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
डीसीपी कोर्ट की कार्यवाही प्रारंभ
रायपुर। कमिश्नरेट रायपुर में कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के पश्चात कार्यपालिक न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु दिनांक 16 फरवरी से एसीपी कोर्ट की कार्यवाही प्रारंभ की जा चुकी है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज डीसीपी मध्य जोन, उमेश गुप्ता द्वारा अपने न्यायालयीन कार्य की विधिवत शुरुआत की गई।
थाना मौदहापारा द्वारा धारा 129 बीएनएसएस (पूर्व में धारा 110 सीआरपीसी) के अंतर्गत प्रस्तुत इस्तगासा पर सुनवाई करते हुए डीसीपी महोदय द्वारा अनावेदक को विधिवत नोटिस जारी किया गया तथा प्रकरण में न्यायालयीन कार्यवाही प्रारंभ की गई।
डीसीपी कोर्ट के प्रारंभ होने से आदतन अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में सहायता मिलेगी। न्यायालयीन कार्यवाही नियमित एवं सुचारू रूप से संचालित की जाती रहेगी।

admin 









