सीमा हैदर के घर गूंजी किलकारी: ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में दिया बेटे को जन्म, सचिन के परिवार में जश्न का माहौल

सीमा हैदर के घर गूंजी किलकारी: ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में दिया बेटे को जन्म, सचिन के परिवार में जश्न का माहौल

नई दिल्ली। पाकिस्तान से भारत आकर चर्चा में रहने वाली सीमा हैदर के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं। मंगलवार, 17 फरवरी को सीमा हैदर ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में सीमा का सुरक्षित प्रसव कराया गया, जहां उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है।

चिकित्सकों के अनुसार, डिलीवरी सफल रही और फिलहाल मां और नवजात शिशु दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब सीमा अपने पति सचिन मीणा के साथ रबूपुरा स्थित घर पहुंचीं, तो वहां उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सचिन के परिजनों और स्थानीय निवासियों ने घर में नए सदस्य के आगमन पर जमकर मिठाइयां बांटीं और खुशियां मनाईं।

गौरतलब है कि सीमा हैदर और सचिन मीणा के इस नए सफर में यह उनकी दूसरी संतान है; इससे पहले पिछले वर्ष सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया था। सीमा के पाकिस्तान से आने और सचिन के साथ रहने की कहानी पहले से ही मीडिया में छाई रही है, ऐसे में इस खबर ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है।