आबकारी भवन में आग लगने से मचा हड़कंप,नुकसान का ब्यौरा आया सामने

आबकारी भवन में आग लगने से मचा हड़कंप,नुकसान का ब्यौरा आया सामने

रायपुर। लाभाण्डी स्थित आबकारी भवन में 7 फरवरी  को रात लगभग 8:30 बजे छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन लिमिटेड  कार्यालय के तृतीय तल के एक कक्ष में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी थी। हादसे में कार्यालय में रखा कंप्यूटर, प्रिंटर और युपीएस जल गया है। अवलोकन से दस्तावेजों को कोई नुकसान नहीं होना पाया गया है। सभी फ़ाइल नस्ती लोहे आलमारी में बंद थी। 

रात्रि में आबकारी भवन में ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने तृतीय तल के एक कक्ष में कुछ जलने जैसी गन्ध आने पर तत्काल अन्य स्टॉफ को बुलाया और तत्काल मौक़े पर पहुंचकर कर भवन में मौजूद अग्निरोधक उपकरणों द्वारा आग पर क़ाबू पा लिया गया। मौक़े पर मुआयना करने पर आग से कार्यालय में रखे प्रिंटर और यूपीएस का जलना पाया गया। आग से किसी अन्य सामग्री का या अन्य किसी कक्ष मे कोई नुकसान नहीं हुआ है। खबर मिलते ही तत्काल उच्च अधिकारियों द्वारा मौक़े पर पहुंचकर अवलोकन किया गया।
8 फरवरी को सुबह पुनः अधिकारियों द्वारा पहुंच कर अवलोकन करने पर किसी भी ज़रूरी दस्तावेज का उक्त घटना मे नुकसान नहीं होना पाया गया।