Raipur Breaking : रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Breaking : रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। पुरानी रंजिश के चलते आजाद चौक क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, जोरापारा निवासी अजय साहू की रिपोर्ट पर थाना आजाद चौक में अपराध दर्ज किया गया। घटना 17 फरवरी 2026 की है, जब आरोपी राहुल यादव ने पुराने विवाद को लेकर अजय को सिल्लू बाड़ी, आजाद चौक क्षेत्र में बुलाया।

मुलाकात के दौरान आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हत्या की नीयत से चाकू से हमला कर फरार हो गया। हमले में घायल अजय साहू का इलाज जारी है।
मामले में अपराध क्रमांक 40/26 के तहत धारा 109, 296, 351(2), 115(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप पटेल के निर्देश पर आजाद चौक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव (22) निवासी जोरापारा, थाना मौदहापारा, रायपुर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।