मालवाहक वाहनों के प्रतिबंध के संदर्भ में व्यापारियों का संयुक्त निरीक्षण, देंगे सुझाव : कैट

मालवाहक वाहनों के प्रतिबंध के संदर्भ में व्यापारियों का संयुक्त निरीक्षण, देंगे सुझाव : कैट

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी, शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि ट्रांसपोर्ट व्यवस्था एवं ट्रैफिक समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन और व्यापारिक संगठनों के बीच संवाद की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा व्यापारियों से व्यवहारिक सुझाव आमंत्रित किए जाने के संदर्भ में विभिन्न व्यापारी संघों के प्रतिनिधियों ने संबंधित क्षेत्रों का संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण (भ्रमण) किया।

अमर पारवानी ने बताया कि इस दौरान व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्टेशन रोड, तेलघानी नाका, भैंसथान, गुढियारी, अग्रसेन चौक, प्रभात टॉकीज, संजय गांधी चौक, नहरपारा सहित प्रमुख ट्रांसपोर्ट एवं बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था, माल बुकिंग, लोडिंग-अनलोडिंग तथा आवागमन की वास्तविक स्थिति का गहन अवलोकन किया गया।

निरीक्षण उपरांत व्यापारिक संगठनों द्वारा विस्तृत चर्चा कर सुझाव तैयार किए गए, जिन्हें प्रशासन को प्रस्तुत किया जाएगा। व्यापारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन और व्यापारियों के समन्वय से ऐसा संतुलित समाधान निकलेगा, जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी, आम नागरिकों को जाम से राहत मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियां भी सुचारू रूप से संचालित होती रहेंगी।

बैठक में कैट एवं विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे: अमर पारवानी, विक्रम सिंहदेव, परमानंद जैन, राजेंद्र जग्गी, भरत जैन, संजय जादवानी, जय नानवानी, जयराम कुकरेजा, महेश जेठानी, विजय शादिजा, सुधीर बजाज, महेंद्र तलरेजा, कन्हैया महतो एवं वाधवानी आदि।