CG Breaking : आईएएस अंकित आनंद की जिम्मेदारी बढ़ी,आदेश जारी

CG Breaking : आईएएस  अंकित आनंद की जिम्मेदारी बढ़ी,आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा 2006 बैच के अधिकारी अंकित आनंद को उनके वर्तमान कर्तव्य के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। आपको बता दें आईएएस अंकित आनंद वर्तमान में सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभाव सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग,सचिव वाणिज्यकर पंजीयन विभाग, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल का दायित्व निभा रहे हैं। इसके साथ उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारिययों के संबंध में आज राज्यपाल के नाम तथा आदेश अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।