गोंडवाना समाज तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन

गोंडवाना समाज तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन

नगरी से संवाददाता राजू पटेल की रिपोर्ट 

टिकेश्वर ध्रुव सामान्य प्रभाग अध्यक्ष,सतरूपा तमोवंशी महिला अध्यक्ष,वेद प्रकाश मंडावी युवा अध्यक्ष,मोहन कुर्रू कर्मचारी प्रभाग अध्यक्ष बने


नगरी। गोंडवाना समाज सेवा समिति तहसील नगरी के पंचवर्षीय कार्यकाल के लिए तहसील स्तर की नई कार्यकारिणी का पुर्नगठन रविवार को गोंडवाना सामाजिक भवन नगरी में  सामाजिक पदाधिकारी चयन समिति के सदस्यों  द्वारा रूढ़िजन्य प्रथा के तहत मनोनयन किया गया। ज्ञात है कि ग्राम स्तर से लेकर उपक्षेत्र स्तर के पदाधिकारी का चयन होने के उपरांत ही तहसील स्तरीय निर्वाचक मंडल के सदस्यों के द्वारा अप्रत्यक्ष प्रणाली से तहसील पदाधिकारी का चयन किया गया है। गोंडवाना समाज सेवा समिति तहसील स्तरीय सामान्य प्रभाग अध्यक्ष टिकेश्वर ध्रुव , उपाध्यक्ष जितेंद्रवीर कुंजाम, पीलाराम  कोर्राम,जोहरलाल चंद्रवंशी भगवान सिंह नेताम, सचिव शत्रुघ्न साक्षी ,सहसचिव सुरेंद्र कुमार नेताम,पिंगल गोटा,संचालक ईश्वर मंडावी, राधेश्याम नेताम,मीडिया प्रभारी डोमार सिंह ध्रुव,प्रमोद कुंजाम का चयन किया गया। गोंडवाना समाज के संरक्षक अंबिका मरकाम विधायक लक्ष्मी ध्रुव पूर्व विधायक, श्रवण मरकामपूर्व विधायक, राम प्रसाद मरकाम पूर्व अध्यक्ष पीला राम नेताम, शकुंतला ठाकुर, बिंदा नेताम बने वही सलाहकार दलगंजन मरकाम, नारायण सिंह मरकाम,लखन नाम ध्रुव ,नारायण सिंह नेताम,राजा राम मंडावी,विश्राम मरकाम,राम सिंह समरथ चिंताराम तुमरेटी को बनाए गए हैं। गोंडवाना समाज महिला प्रभाग अध्यक्ष शतरूपा तमोवांशी, उपाध्यक्ष कलेश्वरी मरकाम ,ईश्वरी नेताम, सचिव विमला मरकाम,सहसचिव मीना नेताम, कोषाध्यक्ष नीरा साक्षी सामान्य प्रभाग तहसील सदस्य गनेशिया मरकाम,जलवती नागेश चयनित हुए है। 

युवा प्रभाग अध्यक्ष वेदप्रकाश मंडावी उपाध्यक्ष राजेश मरकाम,दिनेश मंडावी, सचिव पोखन नेताम,सह सचिव चेतन नेताम,कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर नेताम सामान्य सभा तहसील सदस्य रोहित कोमरे, गौतम चंद्रवंशी बनाए गए है तथा कर्मचारी प्रभागअध्यक्ष मोहन कुर्रू ,उपाध्यक्ष जोहन नेताम, रमतु नेताम,सचिव  बलराम  सोरी,सह सचिव गंगाराम नेताम,कोषाध्यक्ष कृष्णा राम मरकाम तहसील सदस्य बुधराम नेताम डोमार ध्रुव,संचालक रैन नेताम,सुरेंद्र नेताम का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। उपरोक्त निर्वाचन प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी के रूप में मोहन सिंह कुर्रु,डोमार सिंह ध्रुव,जोहरलाल चंद्रवंशी ,विशाली राम ध्रुव,कृष्णा मरकाम, जलवती नागेश सुनीता ध्रुव,  सुभद्रा ध्रुव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। तहसील स्तरीय चयन समिति के सदस्यो द्वारा नवनिर्वाचित तहसील पदाधिकारियों का पीला अक्षत का टीका लगाकर अभिनंदन किया गया। पूर्व अध्यक्ष रामप्रसाद मरकाम ने अपने दस वर्षीय कार्यकाल के संबंध में सामाजिकजनों से मिले सहयोग के लिए सबका आभार व्यक्त किया गया। उक्त अवसर पर ग्रामीण इकाई एवं उपक्षेत्र स्तर के पदाधिकारी तथा सदस्य गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।