भाजपा पार्षद पूनम छाबड़ा ने सदस्यता अभियान पर दिया जोर

भाजपा पार्षद पूनम छाबड़ा ने सदस्यता अभियान पर दिया जोर

नगरी से राजू पटेल की रिपोर्ट

नगरी। पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए भाजपा पार्षद पूनम  छाबड़ा व पूर्व सभापति बलजीत छाबड़ा अपने बूथ व वार्ड में घर-घर जाकर वार्ड वासियों को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलवा रहे हैं। छाबड़ा ने सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि हर बूथ पर 200 से अधिक सदस्यों को बनाने का लक्ष्य पार्टी ने दिया है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना है और भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने के लिए वार्ड के लोगों में काफी उत्साह है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना सशक्त भारत निर्माण, करने में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका  का महत्वपूर्ण योगदान है। हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अधिक से अधिक सदस्य बनकर भारत को विश्व गुरु बनाना है। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य को पूरा करते हुए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करे और आप भी अपने घर बैठे पार्टी द्वारा दिए गए टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस कॉल देने पर एक लिंक आता है,जिसे खोलकर आप अपना पूरा बायोडाटा डालकर पार्टी की सदस्यता अपने घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं।