Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक 15 अप्रैल को, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 15 अप्रैल को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। यह बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी, जिसमें सरकार की कई अहम योजनाओं और प्रशासनिक निर्णयों पर चर्चा की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, मानसून से पहले की तैयारियों और लंबित भर्ती प्रक्रियाओं जैसे प्रमुख मुद्दों पर मंथन होगा। इसके अलावा, कुछ नई जनहितैषी योजनाओं को लागू करने पर भी मंत्रिपरिषद की सहमति ली जा सकती है।
बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव मीडिया को संबोधित करेंगे और कैबिनेट में लिए गए फैसलों व प्रमुख प्रस्तावों की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

admin 





