प्रीति जोशी को नारी तू नारायणी सम्मान, उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं सम्मानित
रायपुर। राजधानी स्थित विमतारा भवन में सामाजिक संस्था UHFC फाउंडेशन (United Hands for Change) द्वारा सोमवार को “नारी तू नारायणी सम्मान 2026” समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करना रहा।
समारोह में मुख्य अतिथि गुलिस्तान न्यूज़ चैनल की स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट प्रीति जोशी को “नारी तू नारायणी सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व, दूरदर्शी सोच, समर्पण और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के प्रयासों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान पत्र में उनकी उपलब्धियों को महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा के रूप में सराहा गया।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक एवं निदेशक सोनम श्रीवास्तव, महेंद्र सिंघानिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास की आधारशिला है और ऐसे आयोजन उन्हें आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी अन्य प्रतिभाशाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में प्रेरणादायक माहौल बना रहा। UHFC फाउंडेशन ने इस अवसर पर महिलाओं के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के अपने संकल्प को

admin 





