उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने की मुख्यमंत्री साय से सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में उत्तरप्रदेश सरकार के जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने रामकेश निषाद का छत्तीसगढ़ प्रवास पर स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और बस्तर पंडुम की पुस्तिका भेंट की।
इस अवसर पर रामकेश निषाद ने छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के सफल आयोजन पर बधाई दी।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए किए जा रहे प्रयासों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

admin 





