रायपुर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 8 से 18 मई तक

रायपुर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 8 से 18 मई तक

रायपुर। राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भागवत कुंज में श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन 8 मई से 18 मई 2026 तक किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन प्रतिदिन संध्या 5 बजे से प्रारंभ होकर प्रभु इच्छा तक चलेगा।

आयोजनकर्ताओं के अनुसार, यह कार्यक्रम भगवान राधा माधव, कुलदेवता नरसिंह नाथ की कृपा तथा पितरों के आशीर्वाद से स्वर्गीय गोदावरी देवी अग्रवाल की वार्षिक श्राद्ध तिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन बी-84, भागवत कुंज, गायत्री नगर, रायपुर स्थित निजी निवास पर किया जाएगा।

इस अवसर पर कथा वाचन का दायित्व वृंदावन धाम से पधार रहे श्रद्धेय आचार्य पंडित शशांक शुक्ला द्वारा निभाया जाएगा, जो श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराकर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करेंगे।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तों और नागरिकों से इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की है।

कार्यक्रम के निवेदक सुशील सन्नी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा), छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल हैं।