"प्रकृति की ओर सोसायटी" द्वारा "दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम" का सफल आयोजन

"प्रकृति की ओर सोसायटी" द्वारा "दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम" का सफल आयोजन

रायपुर। प्रकृति की ओर सोसायटी, जो पिछले 17 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के लिए सतत कार्यरत है, द्वारा दिनांक 28 एवं 29 को ओम्निया हॉल में बच्चों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों का उत्साह भी देखने योग्य था। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को मिट्टी का सही मिश्रण तैयार करने, पौधों का रोपण करने एवं उनकी उचित देखभाल कैसे की जाए, इसकी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति लगाव विकसित करना एवं उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना रहा।

इस अवसर पर सोसायटी की ओर से मोहन वर्ल्यानी, डॉ. अनिल चौहान, मनीषा त्रिवेदी, सर्वत सेठी, निर्भय धारीवाल, प्रियंका सिन्हा, अंजू रेडी, प्रियांशु सिन्हा एवं अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

सोसायटी ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर हरियाली बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प व्यक्त किया।