एसएस राजामौली की 'वाराणसी': रिलीज डेट और स्टार कास्ट का हुआ खुलासा

एसएस राजामौली की 'वाराणसी': रिलीज डेट और स्टार कास्ट का हुआ खुलासा

नई दिल्ली। निर्देशक एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' की रिलीज़ की तारीख की घोषणा कर दी गई है। फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें 7 अप्रैल, 2027 की तारीख का खुलासा किया गया है। पोस्टर में बड़े अक्षरों में '7' लिखा है और उसके साथ 'अप्रैल 2027' अंकित है, जिसके कैप्शन में निर्माताओं ने लिखा है, "Let it bang... 7 अप्रैल 2027 को फिल्म 'वाराणसी' रिलीज होगी।" यह फिल्म सनातन परंपरा और काशी (वाराणसी) की आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत होगी, जो भावनाओं, संस्कृति और आधुनिक कहानी का एक शक्तिशाली संगम पेश करेगी। इस फिल्म में शानदार कलाकारों की टोली नजर आएगी, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन 'कुंभा' के उग्र अवतार में, प्रियंका चोपड़ा 'मंदाकिनी' के किरदार में और महेश बाबू 'रुद्र' के रूप में एक शक्तिशाली भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।