राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते' सम्मान,सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते' सम्मान,सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तिमोर-लेस्ते देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ग्रैंड कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते' से विभूषित किया गया। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। यह 140 करोड़ भारतवासियों को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। यह सम्मान दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है। सीएम साय ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि " 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, कोटि-कोटि अभिनंदन।"