अफ़ीम खेती स्टार्टअप विवाद: विनायक ताम्रकर पर गिरी भाजपा की गाज, पार्टी से सस्पेंड

अफ़ीम खेती स्टार्टअप विवाद: विनायक ताम्रकर पर गिरी भाजपा की गाज, पार्टी से सस्पेंड

रायपुर। अफ़ीम खेती के कथित स्टार्टअप को लेकर उठे विवाद के बाद भाजपा ने अपने ही नेता पर कड़ी कार्रवाई करते हुए विनायक ताम्रकर को तत्काल प्रभाव से पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। ताम्रकर भाजपा किसान मोर्चा की शाखा ‘राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प’ के प्रदेश संयोजक थे और संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

मामला तब तूल पकड़ गया जब उनके नाम से अफ़ीम की खेती से जुड़े स्टार्टअप की तैयारी की खबर सामने आई। खबर फैलते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई और विपक्ष ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया। पार्टी की साख पर पड़ते दबाव को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने बिना देर किए कार्रवाई कर दी।

भाजपा ने साफ संकेत दिया है कि विवादों में घिरे नेताओं पर सख्त कदम उठाने से वह पीछे नहीं हटेगी। हालांकि, इस पूरे मामले ने पार्टी की छवि और आंतरिक अनुशासन को लेकर कई नए सवाल भी खड़े कर दिए हैं।