रायपुर में भीषण सड़क हादसा: वीआईपी रोड पर ट्रेलर ने दो स्कूली बच्चों को कुचला, मौके पर ही मौत
Tragic road accident in Raipur
रायपुर। राजधानी रायपुर के पॉश इलाके सिविल लाइन में गुरुवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। राजभवन और सीएम हाउस की ओर जाने वाली सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दो स्कूली बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में दोनों बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
तेज रफ्तार बना काल
हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर वाहन की गति काफी तेज थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। घटना के तुरंत बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और वहां मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा राजभवन-सीएम हाउस रोड जैसे संवेदनशील मार्ग पर हुआ है, जहां अक्सर भारी वाहनों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जाती है।
ट्रैफिक पुलिस के वाहन से जुड़ी जानकारी
शुरुआती जानकारी और मौके पर मौजूद लोगों के दावों के अनुसार, दुर्घटनाकारित वाहन ट्रैफिक पुलिस से संबंधित बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में विस्तृत जांच के बाद ही आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

admin 









