धुरंधर 2 का शंखनाद: रणवीर सिंह ने रिवील किया नया पोस्टर, आज इस समय आएगा ट्रेलर!

धुरंधर 2 का शंखनाद: रणवीर सिंह ने रिवील किया नया पोस्टर, आज इस समय आएगा ट्रेलर!

नई दिल्ली। दिसंबर 2025 में जब रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' पर्दे पर आई थी, तो किसी ने नहीं सोचा था कि धीमी शुरुआत करने वाली यह फिल्म इतिहास रच देगी। 'वर्ड ऑफ माउथ' की ताकत ने इसे एक साधारण शुरुआत से ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर के सिंहासन तक पहुँचा दिया। अब इसी सफलता को दोहराने के लिए रणवीर सिंह 'धुरंधर 2' के साथ वापस आ रहे हैं, जिसे लेकर प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है।

इंस्टाग्राम पर मचाया तहलका

रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का एक बेहद दमदार पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में रणवीर हाथों में बंदूक थामे एक इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं, जो फिल्म के बढ़ते एक्शन लेवल की गवाही दे रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा— "Brace Yourself" (खुद को तैयार कर लें), जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है।

ट्रेलर की रिलीज का समय

फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी सस्पेंस खत्म हो गया है। 'धुरंधर 2' का धमाकेदार ट्रेलर 7 मार्च (आज), सुबह 11 बजकर 01 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे एक साथ पाँच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है।