Big Breaking : महिला कांग्रेस ने पहला बैरिकेड तोड़ा,पुलिस ने रोकने के लिए लगाया दमखम,जमकर हुई झूमाझटकी

Big Breaking : महिला कांग्रेस ने पहला बैरिकेड तोड़ा,पुलिस ने  रोकने के लिए लगाया दमखम,जमकर हुई झूमाझटकी

रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष सांसद फूलोदेवी नेताम के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने गांधी मैदान कांग्रेस भवन में सभा के बाद मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने कूच किया। सबसे पहली रूकावट को शहीद
विद्याचरण शुक्ल चौक पर बने बेरिकेट को तोड़ते हुए महिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता काली माता चौक की ओर आगे बढ़े। महिला कांग्रेसियों को पहले पड़ाव में रोकने में नाकाम हुई पुलिस ने दूसरे बेरिकेट के पहले ही पूरा दमखम लगाते हुए रोक लिया।  बड़ी संख्या में तैनात महिला पुलिस बल के साथ ही पुरूष बल ने आगे बढ़ने नहीं दिया। इस दौरान महिला कांग्रेस के पदाधिकायियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ हो रहे दुराचार के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी हुई। कुछ महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता बैरिकेड की तरफ भागने का प्रयास किया गया लेकिन महिला पुलिस बल ने दबोच लिया। 1 घण्टे के तक जमकर प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों  के साथ चर्चा हुई। सकारात्मक आश्वासन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने ज्ञापन सौंपा। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। फूलोदेवी नेताम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज हमारी जीत हुई है हम 1 बेरिकेट को तोड़ कर दुसरे तक पहुंच गए,इसका मतलब है कि हमने मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर लिया। हमने हमारी बातों को प्रशासनिक अधिकरियों के समक्ष रख दिया है।