17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी व्रत, बगैर नमक का करें भोजन : डॉक्टर इंदुभवानंद महाराज

17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी व्रत, बगैर नमक का करें भोजन : डॉक्टर इंदुभवानंद महाराज

रायपुर। शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला रायपुर के प्रभारी स्वामी डॉक्टर इंदुभवानंद महाराज ने अनंत चतुर्दशी व्रत की जानकारी दी है। महाराज जी ने बताया कि 17 सितंबर मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बगैर नमक का भोजन किया जाता है। 14 प्रकार की वनस्पतियों से भगवान अनंत जो साक्षात काल के स्वरूप माने जाते हैं,उनका पूजन किया जाता है। 14 मालपुआ का भोग लगाया जाता है। इस व्रत को 14 वर्ष तक करने का विधान है। 14 वर्ष के बाद इसका उद्यापन करना चाहिए। 14 गांठ का डोरा अपनी दाहिनी भुजा पर बांधना चाहिए। विधि विधान से पूजन कर भगवान अनंत के सामने मंत्र बोलकर प्रार्थना करनी चाहिए।