अग्रसेन महाविद्यालय के "उमंग" में देशभक्ति,सामाजिक सरोकार और भारतीय संस्कृति की दिखी झलक

अग्रसेन महाविद्यालय के "उमंग" में देशभक्ति,सामाजिक सरोकार और भारतीय संस्कृति की दिखी झलक

वंदे मातरम थीम डांस ने मोह लिया दर्शकों का मन

रायपुर। पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव ‘उमंग 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने एकल और समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कुल 28 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिण रायपुर विधायक सुनील सोनी रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। विधायक ने वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर आधारित थीम डांस की विशेष सराहना की। इस प्रस्तुति पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

अग्रवाल समाज केंद्रीय इकाई के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान कर रहा है। सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर हर छात्र आगे बढ़ सकता है।

महिला उत्पीड़न पर नृत्य ने छोड़ा प्रभाव

छात्राओं द्वारा महिला उत्पीड़न जैसे संवेदनशील विषय पर दी गई नृत्य प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं अग्रसेन कला केंद्र की ओर से कथक नृत्य और बांसुरी वादन की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महाविद्यालय के निदेशक ने नव रायपुर स्थित विश्व के प्रथम डिजिटल म्यूजियम पर बनी डॉक्यूमेंट्री की प्रशंसा की और कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी।

प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

मेरिट छात्रों का सम्मान
विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को

मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

B.Com: आयुषी गोलछा
BBA: आयुषी शुक्ला
M.Com: स्नेहा केशरवानी
BCA: अनुराग गुप्ता
BAJMC: माही वर्मा
MSW: रूपाली अग्रवाल
समाज सेवा में योगदान देने वालों का विशेष सम्मान
कार्यक्रम में समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया—
किरोड़ीमल अग्रवाल: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क अध्ययन सामग्री
एडवोकेट रूपल पांडे: सोनू सूद चैरिटी में योगदान
परिमल शर्मा व गगनदीप: बाइक राइडिंग क्लब
डिडनेश्वरी गोपीराम यादवजी: ग्रामीण विकास
कनीज सिद्दीकी: समाज सेवा


विजेताओं की सूची

सोलो डांस:
रूचि विश्वकर्मा (M.Com), पूजा टांडी (B.Sc. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिज्म)
सोलो सॉन्ग:
मिष्ठी ओझा (B.Com), इरफान रजा (BCA)
ग्रुप डांस:
खुशबू एवं ग्रुप (B.Com), कीर्ति एवं ग्रुप (योग विभाग)
ड्युएट डांस:
प्रीम गांधर्व (B.Com), मुस्कान एवं माशब (MSW)

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. आकांक्षा दुबे ने किया। निर्णायक मंडल में राहुल ठाकुर, जुंबा बोस और वैशाली भगत शामिल रहे। प्राचार्य डॉ. यूलेंद्र राजपूत ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी।
वंदे मातरम थीम डांस रहा खास आकर्षण, जिसने देशभक्ति की भावना को जीवंत कर दिया और कई दर्शकों की आंखें नम कर दीं। कुल मिलाकर, ‘उमंग 2026’ छात्रों की प्रतिभा और सामाजिक चेतना का शानदार उदाहरण बना।