छत्तीसगढ़ के भविष्यवेक्ता ने फरवरी में ही कर दी थी युध्द की भविष्यवाणी

छत्तीसगढ़ के भविष्यवेक्ता ने फरवरी में ही कर दी थी युध्द की भविष्यवाणी

रायपुर (चैनल इंडिया)। छत्तीसगढ़ के भविष्यवेक्ता डॉ. नागेश्वर राव ने फरवरी के पहले सप्ताह में ही भविष्यवाणी कर दी थी कि फरवरी के अंत से मार्च के पहले सप्ताह में दुनिया में युध्द का हालात बन रहे हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तथा इजरायल- ईरान के बीच युध्द हो रहा है। 
 रायपुर स्थित श्री सारदा महाविद्या के भविष्यवेक्ता डॉ. नागेश्वर राव ने बताया कि चार फरवरी 2026 को अपने यूट्यूब चैनल पर मैंने भविष्यवाणी की थी कि छह फरवरी 2026 से लेकर चार मार्च 2026 के बीच, यह जो 26 27 दिन का समय है, इसमें ईरान और अमेरिका के बीच जो लंबे समय से तनाव चल रहा है, इस संबंध में कुछ न कुछ आवश्यक हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मैंने कहा था कि  या तो समझौता हो जाएगा या तो युद्ध हो जाएगा, लेकिन इसी समय के भीतर होगा अर्थात 4 मार्च के पहले होगा।
 इसमें हमने यह भी बताया कि 6 -7 फरवरी 17 से 21 फरवरी और 1 मार्च से 4 मार्च का समय महत्वपूर्ण रहेगा, जब कोई घटना हो सकती है। साथ ही यह समय विश्व के लिए अच्छा नहीं है और कुछ घटना हो सकती है। इस दौरान हमने देखा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी युद्ध की स्थिति बन गई है और अब 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर अटैक कर दिया। 
इसमें 6 फरवरी को ईरान और अमेरिका की बैठक हुई जो असफल हुई। इसके बाद 17 फरवरी को बैठक होनी थी, जिसमें कुछ विवाद हुआ और फिर 26 फरवरी को बैठक हुई जो असफल रही। फिर 28 फरवरी को अमेरिका ने अटैक कर दिया। जिस प्रकार से हमने 4 फरवरी को ही 6 और 17 तारीख के बारे में बताया था कि यह महत्वपूर्ण दिन रहेंगे।