विज्ञान दिवस पर विशेष आयोजन : मुख्य अतिथि रहे विभीषण वर्मा
रायपुर। एबीसी पब्लिक स्कूल, सारागांव में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी एवं शिक्षाविद् विभीषण वर्मा और श्रीमती अनिता वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यालय के प्राचार्य ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में विभीषण वर्मा ने विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व को समझाते हुए कहा कि विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है और नवाचार ही देश की प्रगति का आधार है। उन्होंने बच्चों को प्रयोगधर्मी शिक्षा अपनाने तथा नई खोजों के प्रति जिज्ञासु बने रहने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विभिन्न मॉडल और प्रयोग प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि ने सभी मॉडलों का अवलोकन कर विद्यार्थियों की सराहना की। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए और धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी।

admin 









