डॉ. रमन का हुआ स्लिप डिस्क का ऑपरेशन, सोशल मीडिया पर बताया अपना हालचाल

डॉ. रमन का हुआ स्लिप डिस्क का ऑपरेशन, सोशल मीडिया पर बताया अपना हालचाल

रायपुर (चैनल इंडिया)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का कोयंबटूर में स्लिप डिस्क का ऑपरेशन हुआ। डॉ. रमन सिंह का आपरेशन सफल रहा। डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी

डॉ. रमन सिंह ने पोस्ट कर कहा कि आज तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित हॉस्पिटल में मेरे कमर संबंधी (स्लिप डिस्क) समस्या का ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ है और चिकित्सकों के परामर्श अनुरूप में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा हूँ। आप सभी की मंगलकामनाओं के लिए आभारी हूं।

डॉ. रमन सिंह कल 23 फरवरी को बजट प्रस्तुत होने पर विधानसभा में थे। उन्होंने विधानसभा सत्र की कार्यवाहियो ं का संचालन भी किया था। कल बजट सत्र के संचालन के बाद वह शाम को तमिलनाडु के कोयंबटूर के लिए रवाना हुए। इसके बाद वहा ं उनका सफल आपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार वे कुछ समय तक विश्राम में रहेंगे।