फैमिली इमरजेंसी: पिता की गंभीर बीमारी के कारण वर्ल्ड कप कैंप छोड़कर नोएडा पहुँचे रिंकू सिंह
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट प्रशंसक और टीम इंडिया के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह अपने पिता की गंभीर स्थिति के कारण टी-20 वर्ल्ड कप का कैंप छोड़कर अचानक घर लौट आए हैं। जानकारी के मुताबिक, उनके पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ताजा रिपोर्टों के अनुसार, रिंकू सिंह के पिता की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है और वे फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। डॉक्टर उनकी स्थिति की चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं। जैसे ही रिंकू को चेन्नई में टीम अभ्यास के दौरान इस 'फैमिली इमरजेंसी' की सूचना मिली, वे तुरंत अपने परिवार के पास पहुँच गए।

admin 









