राजधानी की सुधरेगी यातायात व्यवस्था : चौक-चौराहों के 50 मीटर के दायरे , में नहीं रुकेंगे ऑटो और ई-रिक्शा

राजधानी की सुधरेगी यातायात व्यवस्था : चौक-चौराहों के 50 मीटर के दायरे , में नहीं रुकेंगे ऑटो और ई-रिक्शा
रायपुर (चैनल इंडिया)। राजधानी की खस्ताहाल ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस कमिश्नर ने बड़ा फैसला लिया है. ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को चौक-चौराहे के 50 मीटर के दायरे में वाहन नहीं रोकने का निर्देश जारी किया गया है।
दरअसल, राजधानी में सबसे बड़ी समस्या चौक-चौराहों पर आती है, जहां जब चाहे, जैसे चाहे ऑटो और ई-रिक्शा चालक गाडिय़ों को रोक देते हैं। इससे यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है. स्थिति का आंकलन करने के बाद पुलिस ने ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के लिये 50 मीटर का निर्देश जारी किया है। इस दायरे के भीतर सवारी के लिए गाड़ी रोकने पर पुलिसकर्मी सीधे ई-चालान काटेंगे। इसके साथ ही लेफ्ट टर्न के नियम का पालन करना अनिवार्य किया गया है।