रायपुर में CSMCL ओवरटाइम घोटाला : अनवर ढेबर गिरफ्तार, 100 करोड़ से अधिक के अवैध भुगतान का मामला !

रायपुर में CSMCL ओवरटाइम घोटाला : अनवर ढेबर गिरफ्तार, 100 करोड़ से अधिक के अवैध भुगतान का मामला !

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया है। उन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7B, 8 और भा.द.वि. की धारा 120B के तहत आरोप हैं।
मामले में आरोप है कि सीएसएमसीएल में ओवरटाइम/अधिसमय भत्ते के नाम पर 2019-20 से 2023-24 के बीच 100 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। नियमानुसार यह भुगतान शराब दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को किया जाना था, लेकिन एजेंसियों के माध्यम से यह राशि कर्मचारियों तक नहीं पहुँचाई गई। इसके बजाय इसे अवैध कमीशन के रूप में वितरित किया गया और अंतिम लाभ आरोपी अनवर देबर तक पहुंचा।
प्रवर्तन निदेशालय, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के अधिकारियों ने 29 नवंबर 2023 को तीन व्यक्तियों के कब्जे से 28.80 लाख रुपये नकद जब्त किए थे। इसके बाद छत्तीसगढ़ शासन को सूचना भेजी गई और राज्य एंटी करप्शन ब्यूरो ने FIR दर्ज कर विवेचना शुरू की।
अभी तक की जांच में पता चला है कि एजेंसियों के माध्यम से किए गए भुगतान बिलों में दिखाए गए अधिसमय भत्ते वास्तविक कर्मचारियों तक नहीं पहुंचे और पूरी राशि अनधिकृत रूप से कमीशन के रूप में निकाली गई। इससे सरकारी खजाने को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
आरोपी अनवर ढेबर को 23 फरवरी  को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया। प्रकरण की अग्रिम विवेचना जारी है।