ऐसा क्या हुआ जो निगम की टीम देर रात तक जागी औऱ तड़के बुलडोजर लेकर कौशल्या विहार में मारी एंट्री

26 एकड़ शासकीय भूमि में प्लाटिंग कर बेचे गए अवैध निर्माण ध्वस्त
नगर निगम टीम रात 3 बजे तक तैयारी कर सुबह 4 बजे अवैध कब्जा हटाने कौशल्या विहार फील्ड में पहुंची
रायपुर। शनिवार तड़के 4 बजे से कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार कार्यवाही की गई। कौशल्या विहार ( कमल विहार) में लगभग 26 एकड़ शासकीय भूमि में प्लॉटिंग कर बेचे गए भूखण्ड पर अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
एसडीएम नन्द कुमार चौबे, रायपुर विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिम्मी नाहिद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व और रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त पंकज के. शर्मा,नगर निवेशक आभाष मिश्रा,जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, आशुतोष सिंह, उप अभियंता अमित सरकार सहित नगर निगम जोन 10 एवं सभी जोनों की नगर निवेश विभाग की टीमों, निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता और रायपुर विकास प्राधिकरण की पूरी टीम की उपस्थिति में यह कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा और नगर निवेशक आभाष मिश्रा के नेतृत्व में कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह, उप अभियंता अमित सरकार सहित जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा और नगर निगम जोन 10 की सम्पूर्ण टीम और नगर निवेश विभाग की टीम ने शुक्रवार रात तीन बजे तक अपनी तैयारी पूरी की और सुबह 4 बजे फील्ड पर पहुंच गए। रायपुर विकास प्राधिकरण की पूरी टीम सहित रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में तहसील रायपुर और जिला पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में अवैध कब्जे को हटाया।