भक्ति की धुन पर जमकर झूमे "गुरू" "खुश" हो गए भक्त

भक्ति की धुन पर जमकर झूमे "गुरू" "खुश" हो गए भक्त

माधवास रॉक बैंड के ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में हुए शामिल

भक्तों के संग खेली फूलों की होली

रायपुर। कैबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब शनिवार शाम राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित माधवास रॉक बैंड के ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री गुरू खुशवंत साहेब भक्ति के सागर में खुद को गोता लगाने से रोक नहीं सके। मंच से उतर कर सैकड़ों भक्तों के बीच पहुंचे और भजनों में जमकर झूमे। भजन क्लबिंग युवाओं को अध्यात्म से जोड़ने की एक अभिनव और सकारात्मक पहल रही।

प्रसिद्ध भजन बैंड माधवास रॉक बैंड की संगीतमयी प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्ति भाव से सराबोर हो गया। राधा-कृष्णमय माहौल में कैबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने भक्तों के साथ फूलों की होली खेली। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक चेतना मंच द्वारा किया गया था। इस भक्तिमय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा उपस्थित हैं।

इस अवसर पर विधायक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधायक अनुज शर्मा, अजय जामवाल, आलोक डंगस, सामाजिक चेतना मंच के अध्यक्ष उज्ज्वल दीपक,डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी सहित अन्य पदाधिकारी, इस्कॉन रायपुर से स्वामी सुलोचन प्रभुजी, स्वामी तमाल कृष्ण प्रभुजी, स्वामी निखिलापति प्रभुजी, स्वामी रघुपति दास तथा बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।