मोहरा रंगारंग में एकल सीमा साहू बलौदी, ग्रुप में स्वरागणी रतनपुर ने बाजी मारी

मोहरा रंगारंग में एकल सीमा साहू बलौदी, ग्रुप में स्वरागणी रतनपुर ने बाजी मारी

खरोरा से रोहित वर्मा की रिपोर्ट

खरोरा। ग्राम मोहरा में नवयुवक गणेश उत्सव समिति के द्वारा भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन गौठान चौक पर किया गया। लगभग 40 से भी अधिक टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही शांति ढंग से आयोजित किया गया। सर्वप्रथम गणेशजी की विधिवत्त पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम में गीता वर्मा,सुनीता यादव, कुमारी वर्मा,अनिल वर्मा सरपंच साधराम नव रंगे सुखनंदन प्रतिनिधि उप सरपंच राजेश वर्मा संजय कुमार वर्मा सुहेला मंडल अध्यक्ष शिव कटारिया डॉक्टर मनोज विश्वास संतन दास बांधे सरपंच भालेसुर प्राणनाथ वर्मा नवीन वर्मा विशेषर गेंडरे जनपद सदस्य , सुखराम यादव कृतराम वर्मा देवव्रत यादव प्रदीप यादव भालूकोना शामिल हुआ।

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने बीते वर्षों से चल रहे गणेश उत्सव समिति का जमकर प्रशंसा किया। कि आज भी समिति की सदस्य में अपनी एकता का मिसाल दिखाते हुए गणेश की भव्य प्रतिमा का स्थापना किया एवं ग्रामीण अंचल में भव्य डीजे डांस कार्यक्रम का आयोजन किया ऐसे ही आगे बढ़ते रहने की कामना करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें पहुंचे कलाकारों ने एकल डांस ग्रुप में सीमा साहू बलौदी प्रथम स्थान काजल सेन दूसरा स्थान साधना नारायणपुर तीर्थ स्थान प्राप्त किया। वही ग्रुप डांस प्रतियोगिता में स्वरंगिणी रतनपुर प्रथम स्थान विश्व मोहनी दूसरा स्थान स्वामी विवेकानंद ने चौथा स्थान प्राप्त किया।