सौरभ श्रीवास्तव बने सीएम के ओएसडी
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए दो अधिकारियों की नई नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यालय में यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है, क्योंकि ओएसडी की भूमिका सीधे तौर पर नीतिगत समन्वय और प्रशासनिक फैसलों से जुड़ी होती है। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) अधिकारी पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार के रूप में नगरीय प्रशासन संचालनालय में अपर संचालक नियुक्त किया गया है।

admin 









