राजेंद्र कटारा पाठ्य पुस्तक निगम के नए प्रबंध संचालक

राजेंद्र कटारा पाठ्य पुस्तक  निगम के नए प्रबंध संचालक

रायपुर (चैनल इंडिया)। राज्य सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। इनमें राजेन्द्र कुमार कटारा को पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक रहे आईएएस कुलदीप शर्मा सहकारी संस्थाएं के रजिस्ट्रार बनाए गए हैं।  राजेंद्र कटारा छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईएएस है। वे मूलत: राजस्थान के रहने वाले है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं राजेंद्र कटारा ने उत्तीर्ण की है। राजेंद्र कटारा ने 2 सितंबर 2013 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की। वे रायगढ़ जिले में अपर कलेक्टर थे। फिर बीजापुर कलेक्टर रहें। शुक्रवार देर रात आए इस आदेश में प्रमुख सचिव आईएएस निहारिका बारिक को ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह सचिव डा. सीआर प्रसन्ना को गृह, जेल और ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। गृह एवं जेल का अतिरिक्त प्रभार सचिव हिमशिखर गुप्ता को सौंपा गया है। वित्त विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग संभाल रहे विशेष सचिव चंदन कुमार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  चार आईपीएस की भी पोस्टिंग राज्य शासन ने चार आईपीएस अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। 2022 बैच के चारों अधिकारियों को एक जुलाई से 30 अगस्त तक प्रशिक्षण के बाद पदस्थ किया गया है। अजय कुमार को सिविल लाइन रायपुर, आकाश श्रीश्रीमाल को जगदलपुर, अक्षय प्रमोद सबद्रा को बिलासपुर और विमल कुमार पाठक को दर्री कोरबा का सीएसपी बनाया गया है। रजत कुमार, रोहित यादव, अमित  कटारिया प्रतिनियुक्ति से लौटेंगे प्रदेश के दो आईएएस अधिकारी आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें अनुराग पांडेय और आनंद मसीह शामिल हैं। इसके साथ ही प्रतिनियुक्त पर केंद्र सरकार में सेवाएं देने के बाद रजत कुमार, डॉ. रोहित यादव, अमित कटारिया प्रदेश लौटने वाले हैं। अगले हफ्ते ये सब ज्वाइनिंग दे सकते हैं। कुछ अफसरों के रिटायर और प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद प्रशासनिक फेरबदल भी होगा। सितंबर में डॉ. रीता शांडिल्य और सुधाकर खलको, दिसंबर में जीआर चुरेंद्र व शारदा वर्मा सेवानिवृत होंगे। इनके अलावा अगले साल सीएस अमिताभ जैन, सहित चार अफसर भी रिटायर होंगे। ठाकुर व पांडेय को  आईपीएस अवार्ड राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी प्रफुल्ल ठाकुर और विजय पांडेय को आईपीएस अवार्ड हुआ है। आदेश जल्द ही जारी होगा। डीपीसी ने 6 में से दो नामों को चुना है। इधर, राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का आईएएस प्रमोट होने का मामला फिर उलझ गया। उम्मीद की जा रही थी कि इस महीने सात आईएएस मिल जाएंगे।