भाजपा में फिर लौटे नंदकुमार साय,सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा...

भाजपा में फिर लौटे नंदकुमार साय,सोशल मीडिया में पोस्ट कर  कहा...

रायपुर। नंदकुमार साय ने एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने मंगलवार को भाजपा द्वारा शुरू किए गए सदस्यता अभियान में भाजपा की सदस्यता ली है। विदित हो कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के सबसे वरिष्ठ आदिवासी नेता रहे नंद कुमार साय भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके बाद राज्य की राजनीति गरमा गई थी। दिसंबर 2023 में नंदकुमार साय ने कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया था।