मिनीमाता का पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित रहा : कांग्रेस

मिनीमाता का पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित रहा :  कांग्रेस

मिनीमाता के पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धाजंलि

कांकेर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की 11 अगस्त को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें नमन किया है। जिला कांग्रेस महामंत्री सुनील गोस्वामी ने कहा है कि मिनीमाता छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद हैं 1955 के उपचुनाव को जीतकर पहली बार सांसद पहुंची थी। अविभाजित मध्यप्रदेश की अलग-अलग संसदीय सीट से सांसद निर्वाचित हुईं। राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा के कारण भी उनकी लोकप्रियता थी। उनकी समाज सेवा के कारण ही लोग उन्हें मिनी माता के नाम से पुकारते थे। मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने दलितों के नागरिक अधिकारों के साथ बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में समाज से लेकर संसद तक अपनी आवाज उठाई। मिनीमाता मजदूरों के हितों और नारी शिक्षा के प्रति भी जागरुक और सहयोगी रहीं।
पार्षद नरेश बिछिया ने मिनीमाता के जीवनी की व्याख्या करते हुए कहा कि समाज एवं महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिनीमाता के नाम पर राज्य सरकार द्वारा राज्य अलंकरण पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है।  मिनीमाता का सेवाभावी व्यक्तित्व हम सभी को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। सभा में मुख्य रूप से सुनील गोस्वामी, मनोज जैन, नरेश बिछिया, दीपक शोरी, अजय रेणु,दिलीप नाग, अमित साहू, निरंजन लाटिया,शत्रुघन सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।