पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घरेलू विवाद की आशंका 

पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घरेलू विवाद की आशंका 

रायपुर। पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 45 वर्षीय जय साहू के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती आशंका है कि घरेलू विवाद के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। उन्होंने जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था, जिसके बाद उन्हें तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया था।