बजट में समग्र छत्तीसगढ़ की विकास की अवधारणा है : अरूण साव
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बजट को गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर केंद्रित बताया और कहा कि साय सरकार के पहले वर्ष के बजट की थीम ‘ज्ञान’ (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) थी। जबकि पिछले वर्ष के बजट की ‘गति’ (गुड गवर्नेंस, एक्सीलेरैटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्नॉलॉजी और इण्डस्ट्रीयल ग्रोथ) की रणनीति अपनाते हुए इसे ‘संकल्प’ (समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अन्त्योदय, लाइवलीहुड, पॉलिसी से परिणाम तक) की अवधारणा में बजट के मूल आधार स्तंभों का संयोजन किया गया है। श्री साव ने कहा कि लोक निर्माण हेतु इस वर्ष 9451 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इसके साथ ही जल जीवन मिशन योजना हेतु 3,000 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान है, जिससे नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों में बुनियादी अधोसंरचना, नागरिक सेवाओं, स्वच्छता इत्यादि में सुधार लाया जा सके। बजट में पिछले 25 वर्षों में हुई 30 गुना बढ़ोतरी को ऐतिहासिक बताते हुए श्री साव ने कहा कि इससे स्कूलों में बच्चों की बढ़ती संख्या और डिजिटल लर्निंग के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जाएगी। सड़कों का जाल बिछाने और आधुनिक शहरी नियोजन की दिशा में सार्थक कार्य होंगे। उन्होंने इस ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार माना।

admin 









