भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुर्रे को उत्कृष्ट सेवा के लिए किया गया सम्मानित

जांजगीर चाम्पा से राजेश राठौर की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुर्रे को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमला देवी जांगड़े और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के कर-कमलों से प्रदान किया गया।
जांजगीर-चांपा की बात साधना न्यूज़ के विशेष लाइव कार्यक्रम में आयोजित इस सम्मान समारोह में प्रमोद कुर्रे के मजदूर हितैषी कार्यों और समाज सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की गई। कार्यक्रम में सांसद कमला देवी जांगड़े ने कहा कि प्रमोद कुर्रे ने मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता दी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि प्रमोद कुर्रे का योगदान संगठन को मजबूत बनाने में अनुकरणीय है।
सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, मजदूर संघ के पदाधिकारी, समाजसेवी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आकर्षक और गरिमामय तरीके से किया गया, जिसमें प्रमोद कुर्रे के सामाजिक योगदान और प्रेरक व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।